सरकार ने महिलाओं व बेटियों की आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से भाग्य लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना से बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। आपके घर भी कोई बेटी है तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आजकल किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना आसान हो गया है, जब से ऑनलाइन सुविधा शुरू हुई है। अब भाग्य लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आप घर बैठे ही Bhagya Laxmi Yojana Form Download कर सकते हैं और कुछ सरल चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बारीकियों से बताएँगे Bhagya Laxmi Yojana Kya Hai और इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा, कौन से राज्य में इस योजना को चलाया जा रहा है और Bhagya Laxmi Yojana Online Apply कैसे करें इसकी विस्तृत जानकारी से परिचित कराएंगे।
Bhagya Laxmi Yojana Kya Hai
सरकार ने बालिकाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भाग्य लक्ष्मी योजना शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से उन गरीब परिवारों की लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। भाग्य लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के अवसरों में सुधार करना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी और तब से यह योजना कई गरीब परिवारों की बेटियों के जीवन को संवारने का काम कर रही है।
यह योजना अभी भी चालू है और कई राज्यों में भाग्य लक्ष्मी योजना की तर्ज पर बेटियों के लिए योजनायें चलायी जा रही हैं इन दिनों लोग गूगल पर Up Bhagya Laxmi Yojana Apply Online, राजस्थान भाग्य लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओ को सर्च कर रहें हैं इन राज्यों में भाग्य लक्ष्मी योजना की तर्ज पर योजनायें तो है लेकिन नाम बदला हुआ है उत्तर प्रदेश में भाग्य लक्ष्मी योजना की तर्ज पर कन्या सुमंगला योजना है जबकि राजस्थान में राजश्री योजना है।
भाग्य लक्ष्मी योजना की जानकारी
योजना का नाम | भाग्य लक्ष्मी योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | कर्नाटक सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बेटियां |
कब शुरू की गयी | वर्ष 2006 में |
उद्देश्य | बेटियों का आर्थिक सामाजिक व शैक्षिक सशक्तिकरण करना |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग कर्नाटक सरकार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | blakshmi.kar.nic.in |
भाग्य लक्ष्मी योजना के मुख्य लाभ:
- 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- इस पैसे का उपयोग शिक्षा, विवाह या अन्य आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है।
- लड़कियों को अधिकतम ₹25,000 तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
- कक्षा 1 से 10 तक की बालिकाओं को वार्षिक छात्रवृत्ति ₹300 से ₹1,000 तक प्रदान की जाती है।
- दुर्घटना की स्थिति में ₹1 लाख और प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में ₹42,500 का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
भाग्य लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ये लाभ गरीब परिवारों की बेटियों को उनके जीवन में सुधार लाने में मदद करते हैं।
भाग्य लक्ष्मी योजन में प्राप्त होने वाले आर्थिक सहायता विवरण
भाग्य लक्ष्मी योजना के लाभ | राशि (रुपये) |
---|---|
श्रेणी | लाभ (रुपये) |
बेटी के जन्म पर वित्तीय सहायता | 19,300 |
बच्ची का स्वास्थ्य बीमा | 25,000 |
शिक्षा छात्रवृत्ति | लाभ |
कक्षा 1 - 3 | 300 |
कक्षा 4 | 500 |
कक्षा 5 | 600 |
कक्षा 6 - 7 | 700 |
कक्षा 8 | 800 |
कक्षा 9 - 10 | 1,000 |
परिपक्वता लाभ | 34,751 |
लड़की की किसी कारणवश म्रत्यु या दुर्घटना होने पर | 1,00,000 रूपये से लेकर 42,500 तक का लाभ |
भाग्य लक्ष्मी योजना आवेदन पात्रता (Eligibility)
कर्नाटक सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए, लड़की और उसके परिवार को कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। आइए उन पात्रता मापदंडों को विस्तार से देखें:भाग्य लक्ष्मी योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
Bhagya Laxmi Yojana Online Apply
- वेबसाइट पर जाएं: Bhagya Laxmi Yojana Official Website कर्नाटक महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- योजना टैब पर क्लिक करें: "भाग्य लक्ष्मी योजना" टैब पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक: आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जानकारी दर्ज करें: आवश्यक जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्म तिथि, पता, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण आदि भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या प्राप्त करें: आपको आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
भाग्य लक्ष्मी योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
- निकटतम केंद्र से आवेदन प्राप्त करें: अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय से भाग्य लक्ष्मी योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र भरें: आवेदन पत्र में आपकी सभी आवश्यक जानकारी सही और पूर्ण रूप से भरें।
- दस्तावेज़ संलग्न करें: आवश्यक दस्तावेज़ की फोटोकॉपी जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि संलग्न करें।
- आवेदन जमा करें: भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज़ को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करें।
- रसीद प्राप्त करें: आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक रसीद प्राप्त करनी होगी। इसे सुरक्षित रखें।